काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 108 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी संग दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त स्थानीय हैं।कोतवाली आईटीआई में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी काशीपुर एसके सिंह ने बताया कि एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी को रोकने के संबंध में दिए गए आदेशों/निर्देशों एवं ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत आईटीआई कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को खोखरा मंदिर रोड पर शमशान घाट के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी (संख्या-यूके18-वी-4288) सवार खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल और सुनील कुमार पुत्र गणेशी को गिरफ्तार किया। जामातलाशी में स्कूटी चालक सचिन कुमार के पास 68 ग्राम तथा सुनील कुमार के पास 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह स्मैक वे खड़कपुर देवीपुरा निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। पुलिस द्वारा धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। संयुक्त टीम में कोतवाली आईटीआई निरीक्षक रवि सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी प्रभारी एसओजी काशीपुर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार कोतवाली आईटीआई (विवेचक), हेड कांस्टेबल विनय कुमार एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल दीपक जोशी कोतवाली आईटीआई, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी एसओजी काशीपुर थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
