April 27, 2026
FB_IMG_1776602610997

काशीपुर।‌ जसपुर रोड पर कोतवाली कुंडा के सामने स्थित Royal Haveli के समीप पीसीयू चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के United Colors of Benetton (कपड़ा शोरूम) का हवन-पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि बेनेटोन (Benetton) का मतलब मुख्य रूप से एक प्रसिद्ध इतालवी फैशन ब्रांड (United Colors of Benetton) से है, जो 1965 में स्थापित हुआ था। यह ब्रांड अपनी रंगीन बुनाई, टिकाऊ कपड़ों और विविधता (diversity) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतरीन कपड़े पूरे साल 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विनीत टंडन, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, अजय कौशिक, राजेश ओझा, विवेक शर्मा, जेएस नरूला, सुधा शर्मा, मंजू यादव व कश्मीर सिंह आदि  आदि ने राम मेहरोत्रा और उनके परिवार को नये शोरूम की शुभकामनाएं दीं।‌ इस दौरान राम मेहरोत्रा, उनकी पत्नी ममता मेहरोत्रा, भाई अनुज मेहरोत्रा, पुत्र कुशाग्र मेहरोत्रा और पुत्रवधू मेघा मेहरोत्रा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *