काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी मोहन बिष्ट के निर्देशानुसार कविनगर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राणा एवं मण्डल प्रभारी विनीत चौहान की सहमति के पश्चात ठाकुर मोहित चौहान को महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा कवि नगर मंडल नियुक्त करते हुए अपेक्षा की है कि वह पार्टी एवं संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे। वहीं, ठाकुर मोहित चौहान ने सभी वरिष्ठ जनों के साथ ही मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित और मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल कश्यप का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
