May 11, 2026
IMG_20260511_111053

काशीपुर।‌ मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कंपनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, तकनीकी प्रमुख मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार, सीओ आशुतोष मिश्रा सहित समस्त कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्लांट प्रमुख शुभम चमोली ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस वर्ष Kashi Charitable Blood Center के सहयोग से विशेष रूप से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि यह रक्त जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने सभी से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा “रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने बताया कि हम सबके प्रेरणास्रोत पदमश्री जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में काशीपुर, मालनपुर सहित लाइटिंग डिवीजन की विभिन्न इकाइयों में भी लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश पहुंच रहा है। इस विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अनुराग चौहान एवं उनकी टीम को भेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु,सूर्या रोशनी से दिनेश चौहान, मोनापारा जिग्नेश, शेखर जोशी, नितिन साहू, मनोज यादव, परितोष मिश्रा, पवन चौहान, नरेंद्र शर्मा, विकास राघव, सुरेश विरादर, विशाल सैनी, संदीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *