काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्धारा संचालित (SEC) के अन्तर्गत फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण पर तीन दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन 7 मई से 9 मई तक राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एंव प्रशिक्षण केन्द्र पर किया गया। फल संरक्षण केन्द्र प्रभारी हीरा सिंह लटवाल ने छात्राओं को फल व सब्जियों को संरक्षित करने के, पैकेंजिग सम्बन्धित सैद्धान्तिक व वैज्ञानिक तरीकों के बारे में अवगत कराया।
उत्पादन सहायक सुनिता सिंह ने छात्राओं को जैम, सॉस , आमपन्ना, गुलाब शर्बत, मिर्च व आम, के अचार आदि उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया व बारीकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य कम लागत में छात्राओं को छोटे छोटे उद्यम खोलकर आत्मनिर्भर बनाना है। केन्द्र प्रभारी श्री लटवाल द्धारा उद्योग की शुरुआत करने के लिये सरकारी योजनाओं व सब्सिडी मिलने की जानकारी दी गई तथा फल संरक्षण में योगदान देने वाली छात्राओं को पूर्ण प्रोत्साहन व सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यशाला आयोजित करने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सहयोग व प्रोत्साहन दियां। कार्यक्रम में डॉ. अंजली गोस्वामी व श्रीमती शीतल अरोरा उपस्थित

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
