काशीपुर। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने भाजपा को आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है लेकिन यदि उनकी कथनी और करनी में अंतर देखना है तो काशीपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखिये।कालेज की उत्तर दिशा में सड़क किनारे वाली बाउंड्री वॉल का हाल देखिये जो वर्षों से लगभग 40 फिट पूर्णत: टूटी पड़ी है। उसे कोई देखने वाला नहीं है। उस टूटी बाउंड्री वॉल पर खाना पूर्ति कर टीन की चादर लगाई गई है, जिसमें से कोई भी व्यक्ति या जानवर कालेज में प्रवेश कर सकते हैं।जबकि भाजपा विधायक का ऑफिस पास ही में स्थित है। इतना ही नहीं पंजाब नेशनल बैंक शाखा से रामनगर रोड के लंबे मार्ग पर मात्र दो लाइट लगी हैं जिस कारण रात्रि में पूरी सड़क पर रात में अंधेरा रहता है। ये दर्शाता है भाजपा की महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सोच। एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने कहा कि यदि छात्राओं की सुरक्षा के प्रति भाजपा में थोड़ी भी सोच है तो कॉलेज की बाउंड्री निर्माण यथा शीघ्र कराने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
