May 15, 2026
Screenshot_2026-05-15-12-37-58-19

काशीपुर। नगर व‌ आसपास क्षेत्र में जन स्वास्थ्य हितार्थ चार बार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के उपरांत लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने गुरुवार को पांचवीं बार शिविर का आयोजन किया तो बेहतर रिस्पांस मिला।‌कोतवाली परिसर में केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में अपने और अपने परिवार जनों की सेहत को लेकर खाकी बेहद सजग दिखी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक व्यक्तियों की फिजिशियन परामर्श, आई टेस्ट, बीएमडी टेस्ट, ईएनटी एंडोस्कोपी, ब्लड प्रेशर व शुगर टेस्ट, ईसीजी तथा एलएफटी और केएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि क्लब सेवाभाव के साथ-साथ सभी की सेहत के लिए भी फिक्रमंद है। शिविर की सफलता के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वरूप किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर प्रशांत कुमार, काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी व एसएसआई नवीन बुधानी के साथ ही क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।‌ श्री मेहरोत्रा ने बताया कि उन्होंने 1 जुलाई 2025 को क्लब अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।‌ तबसे अब तक 5 स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये जा चुके हैं। इनमें राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से उदयराज हिंदू इंटर कालेज में, सीएचसी नारायणपुर की मदद से आईजीएल में तथा केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से ज्ञानार्थी कालेज व पीएसआर फैक्ट्री गौशाला में आयोजन के पश्चात गुरुवार को कोतवाली में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के रीजन चेयरपर्सन ला. अनुराग सोलंकी, ला. विवेक पैगिया उर्फ निक्की, ला. मनोज अग्रवाल, ला. डॉ तरुण सोलंकी ला. मनीष गुप्ता, ला. मयंक गुप्ता, ला. रुपेश अग्रवाल, ला. मुनीश बिंदल, ला. संजय अग्रवाल, ला. गौरव अग्रवाल, ला. संतोष मेहरोत्रा, ला. संदीप सहगल, ला. सूर्यप्रताप चौहान, ला. हिमांशु गर्ग, ला. कपिल अग्रवाल, ला. निशिथ रंजन तिवारी, ला. अनुज मेहरोत्रा, ला. नवीन अग्रवाल एमडी नैनी पेपर मिल, अपूर्व मेहरोत्रा, ला. पंकज बिंदल, ला. हरप्रीत सिंह सेठी, ला. रमनदीप सिंह, ला. धीरज अग्रवाल, ला. मनीष गुप्ता, ट्रेजदार ला. विपिन तोमर समेत क्लब के अन्य सदस्यों एवं केवीआर हॉस्पिटल की टीम में डॉ. तरुण सोलंकी, डॉ. सुमित चौहान, एमआर मोहित वोहरा, एमआर अमित चौहान, एमआर जशन, मिस कलश, मिस खुशनुमा, एमआर शादाब, मिस छाया, एमआर आरिफ, मिस मोनी, एमआर नौशाद, मिस तान्या आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *