May 16, 2026
Screenshot_2026-05-16-16-28-17-82

काशीपुर। शहर के “Food Lovers” के लिए काशीपुर में अब एक नई जगह आ गई है, “Walkway Food Garden” जिसकी Grand Opening आज (शनिवार) को Shri Ji Complex, opposite Sports Stadium, KASHIPUR में (पूजनीय दादी श्रीमती विद्या देवी जी के करकमलों द्वारा) विधिवत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी बंधु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए Food Garden के आकर्षक माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों की जमकर सराहना की। “Walkway Food Garden” के honour रवि शर्मा एवं शिवम् शर्मा ने बताया कि झरना युक्त “Walkway Food Garden” को खासतौर पर परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आगंतुकों को स्वादिष्ट खाने के साथ ही सुंदर और शांत वातावरण का अनुभव होगा। “Walkway Food Garden” में विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोगों की पसंद का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा कि काशीपुर में युवाओं और परिवारों के लिए एक बेहतर फूड डेस्टिनेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह नई शुरुआत की गई है। Grand Opening के दौरान मेहमानों ने व्यंजनों का स्वाद लिया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर गरिमा शर्मा, कंचन शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मयंक गुप्ता, रंजीत सिंह, लता शर्मा, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रदीप जोशी, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंन्द्र सरस्वती, मोहन चंद्र पपनै, विकल्प गुड़िया, सुभाष पाल, शिवम उपाध्याय, हरेंद्र असवाल, दिलप्रीत सेठी, नीरज पांडे मैनेजर आदि तमाम जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *