जसपुर। वारंटी के घर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सास बहू को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार पांच आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी काशीपुर एसके सिंह ने बताया कि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम के संबंध में अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नंबर-2 जसपुर के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था, जिसमें 16 मई 2026 की तिथि नियत है। 15 मई को मुखबिर खास से वारण्टी सुखविन्दर के अपने घर पर होने की सूचना पर उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह मेहता व कांस्टेबल सुभाष डुंगरियाल द्वारा वारंट की तामील हेतु वारण्टी सुखविन्दर के घर पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। सुखविन्दर अपने घर के आँगन में खडा था। उसे वारण्ट के सार से अवगत कराते हुए उसके घर के आँगन मे ही पकड लिया गया। इतने में सुखविन्दर सिंह ने जोर जोर से चिल्लाकर अपनी माँ शिलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरे भाई संदीप सिंह तथा राजू सिंह पुत्र स्व. बन्ता सिंह, जगपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जीत सिंह आदि को बुला लिया। इन सभी ने गिरफ्तारशुदा वारण्टी सुखविन्दर सिंह को गिरफ्त से छुडाने हेतु पुलिस टीम को एक राय होकर घेर लिया। इनमें से किसी के हाथ में डन्डे व किसी के हाथ मे पाठल थी औऱ वे पुलिस टीम को गाली गलौच कर चीखते हुए सुखविन्दर सिंह को छोडने के लिए कहने लगे। शिलो कौर ने अचानक से उपनिरीक्षक गोविन्द मेहता के हाथ से वारण्ट छीनने की कोशिश की जिससे वारण्ट का कुछ हिस्सा फट गया। ये सभी लोग सुखविन्दर को छुडाने के लिए पुलिस टीम पर हमलावर हो गये।
पुलिस टीम गिरफ्तारशुदा वारण्टी सुखविन्दर सिंह को किसी तरह लाने लगी तो उपरोक्त सभी के द्वारा एक राय होकर पुलिस टीम पर लाठी-डन्डो से हमला कर पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई।
संदीप सिंह के द्वारा पाठल से पुलिस टीम पर जानलेवा वार कर दिया जिससे उपनिरीक्षक गोविन्द मेहता और कांस्टेबल सुभाष डुंगरियाल ने किसी तरह खुद को बचाया। यदि पुलिस टीम पाठल के जानलेवा हमले से खुद को न बचाती तो उपरोक्त लोग पुलिस टीम को जान से मार देते। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर अजय गणपति के द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुये प्रकरण मे अभियोग दर्ज करने व अभियुक्तो की गिरपतारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जसपुर को पुलिस टीम गठित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये।
तदोपरांत, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह मेहता चौकी प्रभारी पतरामपुर कोतवाली जसपुर द्वारा कोतवाली जसपुर मे मुकदमा अन्तर्गत धारा 109, 121, 127(2), 132, 190, 191(2),191 (3),221, 324, 351 (2), 352, 3(5) बीएनएस बनाम सुखविन्दर सिंह व अन्य 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त दो अभियुक्ताओं शीलो कौर पत्नी स्व. विशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नम्बर-2 जसपुर (अभियुक्त सुखविन्दर की मां) तथा मंजीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह निवासी उपरोक्त (पत्नी अभियुक्त सुखविन्दर सिंह) को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। एसपी काशीपुर एसके सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों सुखविन्दर सिंह, मंगत सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह व जगपाल सिंह उर्फ जस्सा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। गिरपतारी हेतु प्रयास जारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
