काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन हास्य कवि संजय राजपूत द्वारा किया गया। बैठक में सर्वप्रथम महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान विकास क्लब एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उधमसिंहनगर के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके सिंह यादव ने प्रदेश सरकार में चल रही नवीनतम योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देते हुए किसानों से कहा कि अगर कोई दुकानदार या सोसाइटी आपको खाद के साथ जबर्दस्ती अन्य कृषि संबंधी दवाई देते हैं या डुप्लीकेट खाद या दवाई देते हैं तो मुझे लिखित रूप में तुरंत सूचित करें।
मै उस पर तुरंत कार्यवाही करूंगा। किसानों ने डॉ. यादव की कार्यशैली की सराहना की। बैठक के बाद डॉ. यादव ने लालपुर गांव में ज्ञानी प्रकट सिंह की मक्का का निरीक्षण किया। बैठक में सवाना सीड के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। जिससे दो किस्में फुल पेज सवाना 134 में फुल पेज सवाना 127 के साथ वजीर नामक खरपतवार नाशक का उपयोग करने की सलाह दी। इसमें बीज की मात्रा 7 किलो प्रति एकड़ है। सीधी बिजाई करने से किसानों को लेबर 30%, पानी, डीजल की बचत होती है,खर्चा कम होता है। कार्बन उत्सर्जन कम होता है। तथा मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि सिंह, पूर्व चीफ इंजीनियर सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हसन, टीका सिंह सैनी, क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, बलजिंदर सिंह संधू, हिरदेश चौहान, कल्याण सिंह, पंतनगर से आई छात्राएं तेजस्विनी कांडपाल, भूमिका तिवारी, दीक्षा रावत, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह सुभाष चौधरी, चौधरी सत्यपाल सिंह, सरफराज हुसैन, सत्यपाल सिंह, संजय रावल, रमेश सपरा आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
