May 20, 2026
IMG_20260520_174548

काशीपुर।‌ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनकी पुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को सांत्वना दी और शोक संतप्त अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि श्री खंडूरी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। खंडूरी जी ने एक सैनिक और राजनेता के रूप में राज्य व देश की जो सेवा की, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि उनका जाना उत्तराखंड और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह कष्ट सहने की शक्ति दें। डॉ. यूनुस चौधरी के साथ ताहिर चौधरी, आरिफ अंसारी व आसिफ चौधरी आदि भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *