May 22, 2026
Screenshot_2026-05-22-11-38-30-01

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रस्तुति देते हुए रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए। उक्त जानकारी देते हुए सत्येंद्र चंद गुड़िया आईएमटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज (यूजी विभाग) की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि 14 से 17 मई के मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर के कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में आयोजित 20 वीं सीनियर एवं 14 वीं जूनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में संस्थान के बीकॉम ( ऑनर्स ) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी ने रजत एवं निष्कर्ष चौधरी ने कांस्य पदक अर्जित कर संस्थान का नाम रोशन किया है दोनों ही छात्रों का प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा। छात्रों ने यह सफलता प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में प्राप्त करी। यहां बताते चलें की इससे पूर्व भी संस्थान के कई छात्र एवं छात्राएं वुडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक अर्जित कर चुके हैं। संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता का विद्यार्थियों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है जिससे विद्यार्थी लगातार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबन्ध समिति, निदेशक गण, प्राचार्य, प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *