May 27, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। सुदामा लाल स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक शिव नगर कालोनी निवासी लेखराज सिंह पाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग पांच बजे वह घर से कहीं गये थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। वे किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस उन्हें तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *