काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल पवित्र आदि कैलाश एवं ऊं पर्वत यात्रा पर रवाना हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद रावत ने यात्रियों को पिथौरागढ़ से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर बताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवम् शर्मा ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में अत्यधिक ठंड के साथ ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम रहता है। उन्होंने यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी कि वे अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था अवश्य रखें, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश और ऊं पर्वत की यात्रा श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक आनंद प्रदान करती है। ऊं पर्वत के दर्शन कर सभी यात्री भावविभोर हो गए और पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” तथा “जय भोलेनाथ” के जयकारे गूंज उठे।
इस यात्रा दल में कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा के साथ सौरभ शर्मा, अर्पित यादव, तुषार कालिया और दीपु भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
