May 29, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर पावर कॉरपोरेशन की टीम ने दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुंडा पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जसपुर के एसडीओ शैलेंद्र कुमार सैनी ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उन्होंने बीते 26 मई को कुंडा कोतवाली क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। यहां लालपुर में रामस्वरूप पुत्र राम सुमेर, शमशाद पुत्र बुड्ढा ग्राम के घरों बिजली मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी पकड़ ली। कुंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *