काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार रहे समाजसेवी एवं शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इस चुनाव को सम्पूर्ण काशीपुर के ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात बताया है । इस चुनाव को सवालों के घेरे में रखते हुए अमित कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि सम्पूर्ण चुनाव सुनियोजित था और केवल एक घण्टे से भी कम के समय में सारी चुनावी औपचारिकताएं निपटा दी गयीं। उन्होने कहा कि मात्र एक घण्टे के भीतर ही मतदाता सूची का प्रकाशन, प्रत्याशियों का नामांकन, नामांकन खारिज की प्रक्रिया, वैद्य उम्मीदवारों की घोषणा, मतदान, मतगणना एवं चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिये गये, जो कि एक असम्भव परंतु सोची समझी साजिश है । अमित कुमार शर्मा ने ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर के इस चुनाव को अवैधानिक करार देते हुए रजिस्ट्रार सोसाइटीज चिट्स एवं फंड और न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
