काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने काशीपुर से देहरादून के लिए एक वातानुकूलित रोडवेज बस का संचालन किये जाने की मांग उठाई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबन्धक को लिखे पत्र में बलकार सिंह ने क्षेत्र की जनता की ओर से सशक्त मांग करते हुए कहा कि काशीपुर से देहरादून के लिए एक वातानुकूलित रोडवेज बस का संचालन किया जाना जन हित में अति आवश्यक है। उन्होंने सहायक महाप्रबन्धक से आग्रह किया है कि उक्त मांग का संज्ञान लेते हुए अतिशीघ्र रोडवेज बस का संचालन कराया जाये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
