June 2, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर का वार्षिक चुनाव संपन्न हो चुका है। बीते रविवार को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमद्यानन्द आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के पश्चात वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, उक्त चुनाव में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी निर्वाचित सभासदों में से पदाधिकारियों का चयन किया गया क्योंकि किसी भी पद पर एक से अधिक व्यक्तियों ने इच्छा व्यक्त नहीं की थी अतः सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इस प्रकार प्रधान अतुल कुमार रस्तोगी आजाद, उपप्रधान अजय कुमार अग्रवाल, मंत्री संजय अग्रवाल, उप मंत्री मनोज कुमार विश्नोई, प्रचार मंत्री विकल्प गुड़िया, कोषाध्यक्ष अमरीश गर्ग, आय-व्यय निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी, संयोजक आर्यवीर दल मयंक अग्रवाल एवं एडवोकेट वीरेंद्र कुमार चौहान को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमद्यानन्द आश्रम का प्रबंधक चुना गया। इसके अतिरिक्त विजय कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, प्रभाकर पाठक एवं विनोद कुमार मेहरोत्रा अंतरण सदस्य निर्वाचित हुए । सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अपने वरिष्ठ सदस्य शिव चरण बिश्नोई को आर्य समाज काशीपुर का संरक्षक मनोनीत किया। प्रचार मंत्री विकल्प गुड़िया ने बताया कि वार्षिक चुनाव की सूचना आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड को भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *