काशीपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज यहां पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के कार्यालय पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की बड़ी चुनौती है और पार्टी इस चुनौती का मजबूती से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के लिए प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं और अल्मोड़ा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मंगलवार को अल्मोड़ा जाने के दौरान कुछ देर को संदीप सहगल के कार्यालय में रुके प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। सत्ता में बैठे लोगों ने जनता को बड़े-बड़े वादे और आकर्षक नारे दिए, लेकिन धरातल पर जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सुनने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बेटियां तभी पढ़ पाएंगी जब वे सुरक्षित होंगी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंता का विषय हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना आज भी लोगों के जेहन में है और सरकार इस मामले में जनता का विश्वास हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
