काशीपुर। वार्ड 33 जसपुर खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने आज भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जसपुर खुर्द स्थित कथा स्थल से बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा आरंभ हुई। यात्रा के दौरान कथा व्यास आचार्य रवि शंकर भारद्वाज बृजवासी भैया जी बग्गी में सवार थे। कलश यात्रा संडे मार्केट, कुंडेश्वरी रोड, द्रोण विहार होते हुए कथा स्थल पर ही समाप्त हुई। कथा आयोजक शुभम कुमार, पार्षद दीपा पाठक ने बताया कि कथा 8 जून तक आयोजित की जाएगी। जबकि 9 जून को भंडारा होगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
