काशीपुर। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग के बाद उत्तराखंड में भी सक्रिय अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को यहां के होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की जांच पड़ताल की। खामियां मिलने पर कुछ रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र के होटल/रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष अग्नि सुरक्षा दृष्टिगत आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत देवभूमि होटल, होटल द ब्लिस, हाउस ऑफ यूके बार एंड रेस्टोरेंट, बी. डॉट कॉर्बेट रिजॉर्ट, उद्पी कैफे एंड रेस्टोरेंट, शाने पंजाब ढाबा और द स्पाइसी प्लेनेट के निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग की स्थिति, अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन, फायर अलार्म सिस्टम, फायर फाइटिंग व्यवस्था और आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाएं एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक उपकरण/व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के लिये निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और अग्निकांड की स्थिति में तत्काल अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं प्राथमिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। टीम में कांस्टेबल सोमवीर कुमार और अर्जुन सिंह शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
