काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा तहसील काशीपुर के ग्राम बरखेड़ी एवं गिन्नीखेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ग्राम बरखेड़ी में गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार राजपूत एवं ग्राम गिन्नीखेड़ा में सोमपाल सिंह गन्ना सर्वेक्षण करते मिले। उन्होंने कार्मिकों को पारदर्शिता के साथ समय पर गन्ना सर्वेक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए। तदोपरांत बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों के लिए संचालित विभागीय योजनाओं का सत्यापन किया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किसानों से योजनाओं का फीडबैक लिया। किसानों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति संतुष्ट मिले। उनके द्वारा आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के लिए किसानों से अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि किसानो की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक एवं प्रचार अधिकारी वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार, सोमपाल सिंह, बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
