काशीपुर। नगर निगम काशीपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पहली बार इतना शानदार हरियाली उत्सव कार्यक्रम किया कि प्रकृति भी मंत्र मुग्ध हो गई और पौधे महापौर, पार्षदों, एवं नगर निगम अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने लगाए तो उनको पानी दिया इंद्र देवता ने। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि आओ एक कदम पर्यावरण के नाम। एक पौधा लगाइए और प्रकृति से दोस्ती बढाइए तथा काशीपुर को साफ स्वच्छ एवं हरा- भरा बनाने में अपना योगदान दीजिए।
प्रतिवर्ष अन्य संस्थाओं की तरह नगर निगम भी विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम तो करती थी मगर इस बार महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में टंचिग ग्राउंड पर इतना शानदार कार्यक्रम किया गया कि न सिर्फ नगर व क्षेत्र वासी देखते रह गए बल्कि प्रकृति भी इतनी खुश नजर आई कि किए गए वृक्षारोपण के दौरान पौधों को वर्षा कर पानी दिया इंद्र देवता ने। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने कहा कि यह शहर हमारा है इसलिए इसे साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की हैं। उन्होंने प्रशन्नता जताई कि शहर की जनता सफाई के प्रति निरंतर जागरूक हो रही है और पहले से बहुत बदलाव आया है फिर भी अभी और जागरूकता की जरूरत है। जिस दिन लोग सड़कों पर कूड़ा डालने पर एक दूसरे को टोकने लगेंगे समझो उस दिन काशीपुर स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोग उनसे कहते हैं की लाख प्रयासों और जन जागरण के बावजूद अभी भी जनता सड़कों पर कूड़ा डाल रही है तो उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने ठान लिया है कि वह सफाई के प्रति जागरूकता नहीं दिखाएंगे तो मैंने भी ठान लिया है कि उनको जागरूक करके छोड़ूंगा और जिस दिन सभी जागरूक हो जाएंगे उस दिन देखना कि शहर कितना शानदार हो जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वह शहर को साफ और सुंदर बनाने में अपने सुझाव ही नहीं बल्कि अपना सबसे कीमती सहयोग भी दे। महापौर ने कहा कि आज नगर निगम द्वारा टचिंग ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि ताकि जनसाधारण को दिखाया जा सके की नगर निगम कूड़ा निस्तारण के प्रति क्या-क्या कदम उठा रहा है। उन्होंने वृक्षारोपण से पूर्व सभी का आह्वान किया कि केवल पौधा लगाकर औपचारिकता न निभाई जाए बल्कि वह पौधा एक वृक्ष बने इसके प्रति भी हम जागरूक रहे।
महापौर ने कहा कि वे काशीपुर की मीडिया के आभारी है जो हर कदम पर नगर निगम के विकास कार्यों में सहयोग कर रही है और मीडिया जब किसी काम में साथ आ जाती है और अच्छे बुरे दोनों तरह का दर्पण दिखाने लगती है तो समझो वहां क्रांति आ जाती है। महापौर ने कहां की प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का सपना है की प्रदूषित पानी को एसटीपी प्लांट द्वारा शुद्ध करके औद्योगिक एवं कृषि के कार्यों में लाया जाए। उस कार्य में हम पूरी तरह से लगे हुए हैं और हमें बहुत बड़ी सफलता मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या प्रदेश बगैर किसनो और उद्योगों के नहीं चल सकता लिहाजा हमारा प्रयास है कि उन्हें एसटीपी प्लांट द्वारा साफ शुद्ध किया गया पानी उपलब्ध कराया जाए। महापौर ने कहा कि जो लोग गीले कूड़े से खाद बनाने में आगे आएंगे उनका निगम हर संभव सहयोग करेगा। महापौर ने स्वच्छता के प्रति केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इस कार्यक्रम में आए सभी पार्षदों स्कूली बच्चों अध्यापक अध्यापिकाओं नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियो पर्यावरण मित्रों स्वयंसेवी संगठनों का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन टैक्स अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी विनोद लाल कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट पार्षद वैशाली गुप्ता संदीप मोनू संजय शर्मा सीमा सागर सुरेश सैनी रवि प्रजापति देव प्रजापति ममता कुमारी प्रिंस बाली बीना नेगी अब्दुल कादिर अनीता कांबोज मनोज जग्गा विजय बॉबी अशोक सैनी पुष्कर बिष्ट भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोरा राजीव परनामी मुक्ता सिंह पंडित अभिषेक शर्मा आनंद तिवारी नमन अरोड़ा चौधरी समरपाल सिंह पेयजल अवर अभियंता ज्योति रावत प्रियंका अग्रवाल सुनील टंडन नितिन गोले जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मधुमिता बनर्जी उनके स्कूल के करीब दो दर्जन बच्चे एवं शिक्षिकाएं भाव्या पांडे सुशांत विजय मनोज शर्मा गौरव गुप्ता शिवानी शर्मा शालिनी शर्मा नेहा चौहान शालिनी गुप्ता प्रधानाचार्य गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, करिश्मा मनप्रीत जगमोहन बंटी अवर अभियन्ता श्री राजू जगदीश यादव सफाई नायक राजेश कुमार एवं नगर निगम के दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
