June 8, 2026
Screenshot_2026-06-08-19-28-56-29

रामनगर। कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से नदी और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *