July 2, 2026
IMG-20260702-WA0119

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की एक आम सभा बार एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा ने किया। सभा में बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा किये गये घातक हमले पर गहरा रोष प्रकट किया गया। बुधवार 1 जुलाई 2026 की शाम यशवंत चौहान पर अधिवक्ता धर्मेंद्र तथा हरगोविंद ने अभद्र व्यवहार करते हुए जानलेवा हमला किया जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट आईटीआई कोतवाली में धर्मेंद्र तथा हरगोविंद व संजय चौधरी के खिलाफ दी गई। जिस संबंध में आज एक आम सभा बार एसोसिएशन के सभागार में हुई और सभी अधिवक्ता समस्त कार्यों से विरत रहे।
सभा में काफी अधिवक्ताओं ने इस कृत्य की निंदा की और ऐसा कृत्य करने वालों को तुरंत बार एसोसिएशन से निष्कासित करने की मांग की गई साथ ही कहा कि उनके खिलाफ बार काउंसिल आफ उत्तराखंड को लिखा जाए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि अग्रवाल, अंशुमान सिंह, इंदर सिंह, भूपेंद्र गहलोत, आलोक माथुर, नरेंद्र यादव, संदीप सहगल, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह, प्रदीप चौहान, उमेश जोशी व अब्दुल सलीम आदि ने एक स्वर में उक्त कृत्य करने वालों को एसोसिएशन से निलंबित करने की मांग की। सभा में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने घोषणा की कि सचिव यशवंत चौहान से गंभीर मारपीट करने वालों को एसोसिएशन से एक सप्ताह तक निलंबित किया जाता है। साथ ही जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया।
आमसभा में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा आदि काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *