July 2, 2026
Screenshot_2026-07-02-17-40-07-42

काशीपुर। केजीसीसीआई की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन कर विनीत कुमार संगल को केजीसीसीआई का अध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया। वृहस्पतिवार को कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की 38वीं वार्षिक आम सभा चैंबर हाउस, काशीपुर में संपन्न हुई, जिसमें चैंबर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव में विनीत कुमार संगल अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित बंसल कोषाध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया, जबकि नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, विवुध रावल, आलोक कुमार गोयल, दुर्गेश मोहन, विनीत कुमार, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल और सुशील कुमार तुल्स्यान को सदस्य चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने केजीसीसीआई के क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवनिर्वावित अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि इस बार उद्योगों की जो समस्याएं हल होने से रह गई हैं, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने और चैंबर को और अधिक ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उद्योगों के विकास के लिए रेल एवं रोड कनेक्टिविटी, निर्बाध विद्युतापूर्ति करने और उद्योगों के रुके हुए प्रोत्साहन दावों का भुगतान कराने का प्रयास करेंगे। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विकास जिंदल ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एवं उद्योगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल, महासचिव नितिन अग्रवाल, शरत कुमार अग्रवाल, विजय कुमार जिंदल, विकास जिंदल, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, विशाल गर्ग, पुनीत सिंघल, राजेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, विक्रांत चौधरी, अमित गर्ग, एसए सिद्दीकी, बाँके बिहारी गोयंका, आनंद द्विवेदी, मुनेश बंसल, तनुज अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मान सिंह, केपी सिंह, निखिल गावा, डॉ. विजय कुमार चौहान, आरवी नायडू, जितेंद्र गहतोड़ी, आरके गुप्ता, गौतम गुलाटी, राम दत्त भह, राजेश यादव, संजीव तोमर, विनीत सरन, आकर्ष वर्मा, अक्षत मिड्ढा, संजीव कुमार, पुनीत सिंघल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं चैम्बर सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *