July 5, 2026
IMG-20260705-WA0118

रामनगर। जंगलों के बीच एक रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट चलाते हुए 52 लड़के-लड़कियां पुलिस की रेड के दौरान आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़े गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी लोग बाहर से आए थे। मुखबिर ने कुछ घंटे पहले रामनगर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद जैसे ही पार्टी शुरू हुई और उसमें कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां होने लगीं, वैसे ही पुलिस ने मौके पर रेड मार दी।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पूरी कार्रवाई व बरामदगी से जुड़ी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक घटना से कुछ घंटे पहले रामनगर पुलिस को एक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सांवल्दे स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में एक बड़ी पार्टी का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें बाहर से आए कई लोग शामिल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट हो गई और सही मौके का इंतजार करने लगी।पार्टी की शुरुआत और संदिग्ध गतिविधियां- शनिवार रात रिसॉर्ट में पार्टी शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में 50 से अधिक लड़के-लड़कियां शामिल थे, जो उत्तराखंड से बाहर के रहने वाले थे। जैसे ही पार्टी आगे बढ़ी, वहां संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियां शुरू हो गईं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। देर रात 12 से 1 बजे के बीच- पुलिस टीम ने देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच रिसॉर्ट पर अचानक छापा मारा।
अचानक हुई छापेमारी से रिसॉर्ट परिसर और पार्टी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। रिसॉर्ट का मैनेजर फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, मौके से बरामद शराब और नकदी व अन्य सामान की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस लाइसेंस, रिसॉर्ट के दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी रविवार शाम 4:30 बजे रामनगर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का पूरा खुलासा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *