काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने में कभी पीछे नहीं रहते। पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना महापौर श्री बाली की आदत में शुमार हो गया है। आज नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में श्री बाली ने भाजपा कार्यकर्ता चेतन अरोरा को जिला संयोजक पर्यटन प्रकोष्ठ भाजपा एवं अतुल पांडेय को जिला मंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बनने पर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह आगे बढ़कर कर्तव्य पथ पर डटे रहने का आशीर्वाद दिया और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री जतिन नरूला व हरीश पांडे आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
