July 14, 2026
IMG_20260713_074122

काशीपुर। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रीय महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मेयर दीपक बाली ने शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। रविवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम संजय रुहेला एडवोकेट को राष्ट्रीय महामंत्री की शपथ दिलाई, तदोपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप व मेयर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से काशीपुर नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट व उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति संगठन, शिक्षा और आपसी एकता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मेयर बाली ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान संजय रुहेला एडवोकेट को काशीपुर नगर अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही राजीव रुहेला को नगर सचिव, विशाल रुहेला को उपाध्यक्ष, अर्जुन रुहेला को उप सचिव, प्रेम रुहेला को कोषाध्यक्ष तथा मदन रुहेला को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संरक्षक में प्रो. राम बिहारी सिंह रुहेला, भास्कर रुहेला, अनिल रुहेला, राजेंद्र रुहेला एवं रोहताश रुहेला, कार्यकारिणी सदस्य सचिन रुहेला, राज रुहेला, अरविंद रुहेला, राजेश रुहेला, मनोज रुहेला, श्याम रूहेला, शंकर रुहेला, शिवम रुहेला, संजीव रुहेला आदि सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा व वकालत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी एडवोकेट, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरजेश खुल्बे, यशवंत चौहान, शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, पंकज माहेश्वरी एडवोकेट को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *