देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चकराता निवासी कमलेश ने त्यूणी निवासी संगीता को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। संगीता कल्याणपुर में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
