काशीपुर। “आजादी का पैग़ाम, हर आम नागरिक के नाम।” जी हां, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का द्वितीय आयोजन शनिवार, 15 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे महाराणा प्रताप चौक (फ्लाईओवर के नीचे) पर किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी देशभक्तों से आहवान किया है कि आइए, इस अवसर पर हम काशीपुरवासी मिलके मात्र 52 मिनट में एकता और देशभक्ति का संदेश पूरे देश को दें। उन्होंने समस्त देशभक्तों से कार्यक्रम स्थल पर सपरिवार समय से 10 मिनट पहले पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि स्वतंत्रता की इस बेला पर आयोजित कार्यक्रम को एक व्यवस्थित यादगार बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा इस कार्यक्रम की शुरूआत इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर की गई थी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
