काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विगत दिनों हल्द्वानी में आयोजित रैली पर भाजपा और उसके संगठनों द्वारा गंगाजल से रैली स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह पदयात्रा निकाल कर अपना विरोध जताया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर पदयात्रा में सहभागिता निभाई।महाराणा प्रताप चौक, तहसील रोड, पंत पार्क होते हुए पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आज भी मनुवादी और सामंतवादी सोच को रखती है। जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम पश्चात सभा स्थल को गंगाजल से शुद्धिकरण कर भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए लोगों ने अपना दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने उजागर किया है, देश का दलित और पिछड़ा वर्ग भाजपा की मनुवादी और सामंतवादी सोच को साफ देख रहा है। कांग्रेस समानता और समरसता के साथ देश को आगे बढ़ना चाहती है जबकि भाजपा आज भी देश को जातिवाद के नजरिए से देखती है।
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण कर भाजपा आज भी देश के करोड़ों दलित समाज के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक समझती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मानसिकता का पुरजोर विरोध करेगी।
सत्याग्रह पदयात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, टीका सिंह सैनी, उमेश जोशी, प्रदीप जोशी, संदीप सहगल, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदु मान, इंदर सिंह एडवोकेट, सुभाष पाल, करण पाल, जगदीश पाल, महेंद्र बेदी, डॉ. रमेश कश्यप, विकल्प गुड़िया, मंसूर अली मंसूरी, अब्दुल कादिर, शाह आलम व अब्दुल समद आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
