August 17, 2026
Screenshot_2026-08-17-14-32-26-74

काशीपुर। रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाजावाला निवासी 26 वर्षीय संजीव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव की रामनगर के थारी क्षेत्र में टेंट की दुकान है। परिजनों के अनुसार, संजीव के माथे पर चोट और गर्दन पर गहरा घाव था, जिसके चलते उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, रविवार आधी रात बारह-एक बजे के बीच राजपुर-प्रतापपुर के पास सड़क किनारे कार में संजीव का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *