August 27, 2026
IMG-20260826-WA0087

काशीपुर। ईदमिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकाले गये जुलूस-ए-मौहम्मदी का जनजीवन उत्थान समिति द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर पुष्प वर्षा व फल वितरण का स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता/समाजसेवी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ईदमिलादुन्नबी इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे माह रबी उल अव्वल में मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने लोगों को एकेश्वर वाद, दया, न्याय, भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया।
इस दिन समाज को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में सैयद आसिफ अली एडवोकेट, शानू खान, यूनिस खान, अनवर खान, देवांग मिश्रा एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *