September 2, 2026
Screenshot_2026-08-30-17-36-49-44

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं लायंस क्लब ग्रेटर काशीपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी अभिषेक गोयल एवं अक्षत गोयल एडवोकेट द्वारा अपनी माता श्रीमती मधु गोयल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रृद्धांजलि स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्व. मधु गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मंडलाध्यक्ष संदीप सहगल, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, सुभाष चंद्र शर्मा, विपिन तोमर, सुमित गोयल, प्रखर गोयल, शौर्य गोयल, वासु गोयल, समीर अग्रवाल, वंश गोयल एवं निशित रंजन तिवारी सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक गोयल एवं उनके परिवार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर 321-B1 का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *