काशीपुर। “श्री राधा रानी-श्री कृष्ण” रूप सज्जा प्रतियोगिता रविवार, 6 सितम्बर को मानपुर रोड पर श्री नागनाथ मन्दिर के पास स्थित बाबा रिसोर्ट में (कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग प्रातः 9 बजे से, जबकि शिशु वर्ग एवं समूह वर्ग अपराह्न 12 बजे से) आयोजित की जाएगी। प्रेसवार्ता आयोजित कर श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर के प्रबंधक अमित कुमार शर्मा एवं श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, काशीपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शर्मा ने बताया कि श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के शिशु वर्ग-न्यूनतम 6 माह से 3 वर्ष तक, कनिष्ठ वर्ग-3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष तक, वरिष्ठ वर्ग-8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तक, समूह वर्ग-न्यूनतम 6 माह से 16 वर्ष तक शामिल किये जाएंगे।प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराते हुए शर्मा दंपत्ति ने बताया कि श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बालक एवं श्री राधा रानी रूप सज्जा प्रतियोगिता में बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। सभी प्रतियोगियों को अभिनय, गायन, नृत्य, संवाद इत्यादि के साथ प्रदर्शन की अनुमति होगी। जिसकी अधिकतम समय सीमा 2 मिनट होगी। नृत्य हेतु प्रतियोगी पैन ड्राइव साथ लेकर आयें। सभी वर्गो में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार दिये जायेंगे।अभिभावक प्रतियोगी को घर से ही तैयार कर प्रतियोगिता स्थल पर लायेंगे। प्रतियोगी को प्रतियोगिता स्थल पर लाने व ले जाने की व्यवस्था अभिभावक को स्वयं ही करनी होगी।आवेदन शुल्क 200 रुपये प्रति प्रतियोगी होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल का निर्णय ही अन्तिम निर्णय रहेगा।प्रतियोगी की आयु की गणना रविवार, 6 सितम्बर 2026 से होगी जिसके जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड की फोटो प्रति प्रतियोगिता से पूर्व शुल्क जमा करते समय ही जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी अपना नामांकन व्हाट्सएप के माध्यम से व्हाट्सएप नंबर 9411195101 पर भी कर सकते हैं, तत्पश्चात अपना फार्म एवं शुल्क प्रतियोगिता स्थल पर जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में नामांकन कराने हेतु एकमात्र पता श्याम मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, लुहारों वाली गली, निकट मुंशीराम चौराहा, मौहल्ला कानूनगोयान काशीपुर है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
