सितारगंज (सू.वि.)। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी दिवेश सिंह शाशनी के निर्देशनुसार एसएम पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर निकिता राणा द्वारा छात्र- छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, गुड-टच, बेड-टच व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। ऐसे बालक/बालिका जो असुरक्षित परिवेश मे रह रहे हों या देखरेख की आवयश्कता हो तो ऐसे बालक बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। छात्र छात्राओं को पॉक्सो से संबन्धित लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मनेन्द्र सिंह गोलाटी एवं समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
