October 13, 2026
Screenshot_2026-10-13-17-46-23-24

काशीपुर। चालान के नाम पर मोबाइल पर आए एसएमएस लिंक पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर, वार्ड नंबर सात निवासी लोकपाल पुत्र मोहन स्वरूप ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर चालान से संबंधित एक एसएमएस आया था। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल पर एरर आने लगा। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। बीती 9 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। इसके बाद उनके बहेड़ी स्थित नैनीताल बैंक की शाखा के खाते से रकम निकल गई। पीड़ित के मुताबिक पहली बार में गूगल पे के जरिये एक यूपीआई आईडी पर 80 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद दूसरी बार में 93,511 रुपये क्लूक ट्रैवल के नाम से दर्ज कलेक्ट आईडी पर चले गए। उनका दावा है कि मोबाइल से अलग-अलग नंबरों पर कुछ कोड भी भेजे गए थे, जिसके बाद खाते से रकम निकाली गई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *