देहरादून। राज्य निर्माण सक्रिय आंदोलनकारी समिति उत्तराखण्ड की काशीपुर शाखा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्रीमती चारू कोठारी से मुलाकात की। संगठन के प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश चिन्हीकरण कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई, जिसमें जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने समिति के आवेदकों के चिन्हीकरण के संबंध में खुलकर वार्ता करते हुए चिन्हिकरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री से समिति के आवेदकों के सम्बन्ध में बैठक करने का आश्वासन दिया। कमेटी बैठक में समिति के सभी सदस्य आवेदकों की सूची मांगी गई, जिस पर नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह के भीतर देहरादून जाकर सूची जमा कराने का जिम्मा लिया। बैठक सम्पन्न होने के उपरांत राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्रीमती चारू कोठारी ने प्रतिनिधि मण्डल को ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया। आमंत्रण स्वीकार कर ऋषिकेश गये सदस्यों को चिन्हीकरण में आ रही समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन मिला। देहरादून गये प्रतिनिधि मण्डल में नीरज ठाकुर, विनय विश्नोई, प्रदीप कुमार, अनुराग सारस्वत आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
