October 18, 2026
IMG-20261018-WA0135

काशीपुर। उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा निकलने से पहले मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर जाकर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं ब्राह्मण सभा के युवा जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा ने मां भगवती मनसा देवी की मूर्ति के सामने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मां मनसा देवी शोभायात्रा प्रमुख आशीष शर्मा ‘खुट्टू’ और हिमांशु अरोरा ने चुनरी ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर शिवम शर्मा का स्वागत किया। शिवम शर्मा ने ऐतिहासिक शोभायात्रा के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए क्षेत्र, प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर हिमांशु अरोरा, लवीश अरोरा, निखिल सेतिया, अर्पित यादव, कृष्णा शर्मा, निशु शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *