काशीपुर। परम पूज्य बाबा श्री नीम करोली महाराज की असीम कृपा से काशीपुर के पावन स्थल द्रोणासागर में बाबा की मूर्ति का अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से केडीएफ पार्क, तुलाराम राजाराम स्थल, द्रोणासागर, काशीपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं आरती के उपरांत बाबा की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। केडीएफ की टीम ने आग्रह किया है कि बाबा के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें और इस शुभ अवसर के साक्षी बनें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
