काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष पं. नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम नवचेतना भवन में आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने एनडी तिवारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं- नारायण दत्त तिवारी की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी का जीवन हम सबसे के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए जो योगदान दिया वह अतुलनीय है। वर्तमान में सभी राजनेताओं को तिवारी जी की की विकास परक सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, अब्दुल सलीम एडवोकेट, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, मनोज जोशी, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, इंदूमान, लता शर्मा, जितेन्द्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन, हरीश त्रिपाठी, एडवोकेट अनिल शर्मा, अकरम बेग, राशिद फारूकी, प्रदीप जोशी, विकल्प गुड़िया, शाह आलम, सुरेन्द्र बाठला एडवोकेट, अरविंद शर्मा, निशित गुड़िया, सुभाष चन्द्र, परम सिद्धू, महेन्द्र बेदी, ब्रहमापाल, अब्दुल समद, संदीप चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, पंकज पंत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
