October 19, 2026
Screenshot_2026-10-19-14-07-21-13

काशीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी/नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना करने के उपरांत देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की। नगर के श्री शीतला माता मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।              श्री शीतला माता मंदिर के महंत पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *