October 20, 2026
Screenshot_2026-10-20-19-03-35-76

काशीपुर। कुंडा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 7.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंडी चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेनें पर उनके कब्जे से 7.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम बाबरखेड़ा निवासी साजिद हुसैन पुत्र आशिक हुसैन और नफीस पुत्र अनीस बताया। धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन जोशी प्रभारी चौकी मंडी, कांस्टेबल अर्जुन सिंह व दिनेश त्यागी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *