October 21, 2026
Screenshot_2026-10-21-19-14-35-85

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में बीती 10 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। मृतका की मां प्रमोद कुमारी ने आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि करीब 13 साल पहले उनकी बेटी रूबी सिंह की शादी मोहिउद्दीनपुर माफी थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी शिशुपाल उर्फ रिंकू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए रूबी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर दंपत्ति काशीपुर के आलू फार्म क्षेत्र में रहने लगे थे। आरोप है कि यहां भी पति शराब पीकर रूबी के साथ मारपीट करता था। 10 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे पति शिशुपाल ने रूबी की बहन को फोन कर बताया कि रूबी छत से गिर गई है और इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। परिजनों के काशीपुर पहुंचने पर आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल रूबी को मुरादाबाद ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आईटीआई कोतवाली प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति शिशुपाल उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *