काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पलायन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल आज आम जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना आवश्यक है। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने और पलायन रोकने जैसे विषयों पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाली जा रही उत्तराखंड न्याय यात्रा 24 अक्टूबर को काशीपुर पहुंचेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा में भाग लेने तथा इसे सफल बनाने की अपील की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
