October 23, 2026
Screenshot_2026-10-23-15-27-20-35

काशीपुर। ट्रेड मार्क के मामले में एक रेडीमेड गारमेंट शॉप पर पहुंची टीम को व्यापारियों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। खास बात ये रही कि टीम के विरोध में वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल भी धरने पर बैठे। जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक रेडीमेड गारमेंट शॉप पर ट्रेड मार्क के मामले में दिल्ली से एक टीम आज दोपहर पहुंची। व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टीम का विरोध शुरू कर दिया। बुलावे पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और व्यापारी नेता जतिन नरूला, रोहित चावला, पार्षद विजय बॉबी व अनमोल अरोरा सहित कई व्यापारियों के साथ टीम का विरोध करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *