October 24, 2026
Screenshot_2026-10-24-14-32-41-47

काशीपुर। नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करती कोतवाली काशीपुर पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग के दौरान बांसफोड़ान स्थित अंसार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के पास से फरमान उर्फ रंगीली पुत्र मोहम्मद उस्मान, निवासी मधुबन नगर काशीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में कुल 18.30 ग्राम (शुद्ध वजन) स्मैक बरामद कर उसके धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, दूसरी टीम द्वारा पुख्ता सूचना के आधार पर रामनगर रोड स्थित रम्पुरा में छापेमारी की गई। इस दौरान भट्टी संचालक खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रम्पुरा, काशीपुर, के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर जलती हुई भट्टी को ध्वस्त किया तथा करीब 100 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लिए। इस दौरान करीब 3000 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया। वहीं, एक और टीम द्वारा चौकी कुंडेश्वरी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए भट्टी से शराब तैयार कर रहे लखविंदर उर्फ निक्का पुत्र करतार सिंह निवासी जगतपुर, कुण्डेश्वरी, काशीपुर को मौके से गिरफ्तार कर करीब 100 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इसके अतिरिक्त अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 3000 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। काशीपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *