June 10, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर काशीपुर पहुंचकर केबिनेट मंत्री कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वे भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए।स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने हेलीपैड पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली व अन्य भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। इसके अतिरिक्त सीएम धामी ने स्टेडियम में डीएम व एसएसपी समेत जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें पेयजलापूर्ति के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद सीएम धामी स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखमय हो, इसके लिए सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, सीमा चौहान, डा. गिरीश तिवारी, अभिषेक गोयल, पुष्कर बिष्ट व गंधार अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *