June 10, 2025
मानव गरिमा ब्यूरो
काशीपुर। काशीपुर। नगर में द्रोणा सागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया नव चेतना कांग्रेस भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान केवीआर हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य महासचिव उत्तराखंड अनुपम शर्मा रहे। शुभारंभ कांग्रेसी वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया। अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान ने कहा कि भले ही राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार, पंचवर्षीय योजनाएं, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेकों कार्य किए। जिसे भारत ही दुनिया बल्कि पूरा विश्व भी याद रखता है। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। कांग्रेस नेत्री लता शर्मा ने कहा कि देश भर के गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए। उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।
कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव गांधी ने अहम फैसला लिया। उन्होंने इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, सुशील गुड़िया, महेंद्र लोहिया, विमल गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, अब्दुल कादिर व सचिन नाडिग एडवोकेट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यत: मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *